
बिहार: डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने 'लालू लीला' में लालू की खोली पोल, गिनाए हैं घोटालों के नाम
नई दिल्ली। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने लालू लीला नाम से एक किताब लिखी है। इस किताब में उन्होंने अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्ववी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर लिखी है। इस किताब का लोकार्पण 11 अक्टूबर को पटना में होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस किताब में उन्होंने लालू के सारे कारनामों और घोटालों का कच्चा-पक्का चिट्ठा खोलकर रख दिया है। यही वजह है कि लोकार्पण होने से पहले ही इसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में जोरों पर है।
दर्जनभर घोटालों का जिक्र
सुशील मोदी की यह किताब तीन सौ पन्नों की है। इस किताब में सुशील मोदी ने लालू प्रसाद के अलावा उन लोगों के बारे में भी लिखा है जिन पर लालू के साथ भ्रष्टाचार करने के आरोप लगते रहे हैं। बिहार के डिप्टी सीएम ने अपनी किताब में आरजेडी प्रमुख से जुड़े करीब एक दर्जन मामले उजागर किए हैं। बता दें कि भाजपा के बिहार की सत्ता में आने से पहले भी सुशील कुमार मोदी के निशाने पर लगातार लालू और लालू परिवार के सदस्य थे।
गठबबंधन तोड़ने में भी निभाई अहम भूमिका
इस किताब में सुशील मोदी ने पटना में बन रहे लालू परिवार के मॉल से लेकर चिड़ियाघर के मिट्टी घोटाले तक की पोल सबके सामने रखी है। इसके अलावा पुस्तक में आईआरसीटीसी घोटाले से लेकर जमीन और मकान के बदले मंत्री पद या टिकट देने के मामले भी उठाए हैं। आपको बता दें कि नीतीश कुमार के लालू से गठबंधन तोड़ने में भी सुशील मोदी की अहम भूमिका रही है।
लालू पर हमलों का सिलसिला जारी
डिप्टी सीएम की ओर से लालू परिवार पर लगातार आरोप लगाने के बाद ही सीएम नीतीश कुमार ने लालू का साथ छोड़ने का निर्णय लिया। उसकसे बाद नीतीश ने भाजपा के साथ मिलकर बिहार में एनडीए की सरकार बनाई। लेकिन सरकार बनने के बाद भी सुशील मोदी के हमले लालू पर लगातार जारी रहे।
Published on:
10 Oct 2018 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
