17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Assembly Election: NDA ने बनाई बढ़त, महागठबंधन पिछड़ा… देखें परिणाम

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election Results) की मतगणना (Counting) जारी शुरुआती रुझान में 126 सीटों पर एनडीए बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि महागठबंधन 98 सीटों पर आगे है
less than 1 minute read
Google source verification
n2.jpg

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election Results) की मतगणना (Counting) जारी है। सुबह 12.00 बजे तक 243 सीटों पर रुझान आ चुके हैं। रुझान में 126 सीटों पर एनडीए बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि महागठबंधन 98 सीटों पर आगे है। हालांकि सबसे शुरुआती रुझाने में महागठबंधन को बहुत बड़ा फायदा और एनडीए को काफी नुकसान देखने को मिल रहा था। लेकिन जैसे-जैसे रुझान आ रहे हैं, महागठबंधन पिछड़ता नजर आ रहा है। कांग्रेस (Congress) भी 22 सीटों पर आगे चल रही है। यही वजह है कि बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (Congress Headquarters) में सुरक्षा बढ़ाई दी गई कई है। इसके साथ ही कांग्रेस पदाधिकारी बढ़त बनाने वाले उम्मीदवारों के लगातार संपर्क बनाने में जुटे हुए हैं।

आपको बता दें कि बिहार के चुनावी दंगल में राजग से सीधी टक्कर विपक्षी दल के महागठबंधन से मानी जा रही है। भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में जदयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं़, जबकि केंद्र में राजग की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) यहां अलग होकर चुनाव मैदान में है। महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और वामपंथी दल शामिल हैं।