16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Koyel Mallick Rajya Sabha Resignation: टॉलीवुड से राज्य सभा तक, जानें कौन हैं कोयल मल्लिक जिन्होंने दिया इस्तीफा

Koyel Mallick TMC MP Resigns: गुरुवार को पार्टी की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्य सभा इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया, इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
2 min read
Google source verification
Koyel Mallick biography

TMC सांसद कोयल मल्लिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफा (Photo-X @bong_politics)

Koyel Mallick Rajya Sabha Resignation: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद तृणमूल कांग्रेस इस समय सबसे बड़े संकट से गुजर रही है। गुरुवार को पार्टी की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्य सभा इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया, इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। उन्होंने राज्य सभा सभापति को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा दे रही है।

ममता बनर्जी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल, चुनाव में मिली हार के बाद लगातार पार्टी के बड़े नेता ममता बनर्जी का साथ छोड़ रहे हैं। बुधवार को TMC नेता मदन मित्रा ने भी पूर्व सीएम ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया था और बागी गुट ऋतब्रत बनर्जी के खेमे में चले गए थे। अब तक पार्टी के 4 राज्य सभा सांसद इस्तीफा दे चुके हैं। 

कौन हैं कोयल मल्लिक

कोयल मल्लिक का जन्म पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ। वह प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता और निर्माता रंजीत मल्लिक और दीपा मल्लिक की बेटी हैं। बचपन से ही उनका पालन-पोषण फिल्मी माहौल में हुआ, जिसने उनके अभिनय करियर की मजबूत नींव रखी।

धीरे-धीरे वह बंगाली फिल्म उद्योग (टॉलीवुड) की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं। लगातार हिट फिल्मों और दर्शकों के प्यार की बदौलत उन्हें टॉली क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

शिक्षा और फिल्मी करियर

कोयल मल्लिक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता के मॉडर्न हाई स्कूल फॉर गर्ल्स से की। इसके बाद उन्होंने गोकले मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज से मनोविज्ञान में बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की।

पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। मॉडलिंग के दौरान मिली पहचान ने उन्हें फिल्मों तक पहुंचाया। धीरे-धीरे उन्होंने कई सफल बंगाली फिल्मों में काम किया और टॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में अपनी जगह बनाई।

कोयल मल्लिक ने 1 फरवरी 2013 को फिल्म निर्माता निस्पाल सिंह (राने) से शादी की। निस्पाल सिंह बंगाली फिल्म प्रोडक्शन हाउस सुरिंदर फिल्म्स के प्रमुख हैं, जो बंगाली फिल्मों और टीवी धारावाहिकों का निर्माण करता है।

शादी से पहले दोनों करीब सात वर्षों तक रिलेशनशिप में रहे। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े होने के बावजूद दोनों ने हमेशा अपने निजी जीवन को मीडिया की सुर्खियों से दूर रखा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग