16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेंगलुरु में लॉ स्टूडेंट की चाकू मारकर की हत्या, जांच में हुआ बड़ा खुलासा, पूर्व प्रेमी सहित दो गिरफ्तार

बेंगलुरु के कोडिहल्ली इलाके में चाकू मारकर लॉ छात्रा की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक छात्रा की पहचान अमृता (22) के रूप में हुई है, जो लॉ की पढ़ाई कर रही थी और एक डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करती थी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Jul 16, 2026

Bengaluru Law Student Killed

Bengaluru Law Student Killed

Bengaluru Law Student Killed : बेंगलुरु। बेंगलुरु के कोडिहल्ली इलाके में चाकू मारकर लॉ छात्रा की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक छात्रा की पहचान अमृता (22) के रूप में हुई है, जो लॉ की पढ़ाई कर रही थी और एक डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करती थी। यह वारदात 13 जुलाई को शाम 4 बजे से 4:30 बजे के बीच जीवन बीमा नगर पुलिस स्टेशन के इलाके में उसके घर के पास हुई।

पुलिस जांच में सामने आया कि अमृता पर सूर्या नाम के शख्स ने चाकू से हमला कर दिया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दरअसल, अमृता ने सूर्या के भाई धनुष की शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। पहले दोनों की शादी तय हुई थी, लेकिन जब अमृता को पता चला कि धनुष की पहले भी शादी हो चुकी है, तो वह नाराज हो गई। घटना के बाद जेबी नगर पुलिस ने धनुष और सूर्या दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

चार साल से थे रिलेशनशिप में

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि अमृता और धनुष एक ही इलाके में रहते थे और लगभग चार साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों परिवारों की जान-पहचान एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। जांचकर्ताओं ने बताया कि अमृता ने धनुष से रिश्ता तब खत्म कर दिया, जब उसे पता चला कि धनुष ने यह बात छिपाई थी कि वह पहले से शादीशुदा था, उसका तलाक हो चुका था और उसका एक बच्चा भी था। हालांकि पुलिस धनुष की वैवाहिक स्थिति के बारे में मिली जानकारी की पुष्टि कर रही है।

प्रपोजल को ठुकराने पर दी धमकी

आरोप है कि ब्रेकअप के बाद भी धनुष अमृता का पीछा करता रहा था। जब अमृता ने धनुष के प्रपोजल को ठुकरा दिया तो वह आगबबूला हो गया। इसके बाद उसने अमृता को धमकी दी। 13 जुलाई को धनुष और उसका छोटा भाई सूर्या अमृता के घर गए। बहस के दौरान सूर्या ने अमृता पर चाकू से हमला किया, जिसमें उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई। अमृता खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़ी और उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो दिन तक उसका इलाज किया। 15 जुलाई की शाम को उसकी मौत हो गई।

हत्या का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

हमले के बाद सूर्या मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जीवन बीमा नगर पुलिस ने सूर्या और धनुष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) विक्रम अमाथे ने बताया कि आरोपी की वैवाहिक स्थिति के बारे में मिली जानकारी की भी पुष्टि की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग