16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केतन अग्रवाल मर्डर केस पुलिस की जांच जारी, कथित शादी के दावे की नहीं हो सकी पुष्टि

Siya Goyal: केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल और चेतन चौधरी की खाटू श्याम मंदिर में कथित शादी की जांच के दौरान पुणे ग्रामीण पुलिस को कोई CCTV फुटेज नहीं मिला। दोनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jul 16, 2026

Siya Goyal

केतन अग्रवाल मर्डर केस

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल मर्डर केस में रोजाना नए अपडेट सामने आ रहे हैं। पुलिस इस केस की जाँच कर रही हैं। वहीं जांच में नए तथ्य भी इस केस से जुड़े सामने आ रहे हैं। इसी बीच सिया गोयल और चेतन चौधरी की कथित शादी को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़ तब आया जब मुख्य आरोपियों सिया गोयल और चेतन चौधरी की राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में कथित शादी की खबरों की जांच के लिए पुणे ग्रामीण पुलिस की टीम वहां पहुंची। हालांकि, द स्टेट्समैन की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को मंदिर परिसर से कोई CCTV फुटेज नहीं मिला और फिलहाल कथित विवाह की पुष्टि नहीं हो सकी है। इस मामले की जांच पुणे पुलिस कर रही है।

कथित शादी की जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम

रिपोर्ट के अनुसार पुणे ग्रामीण पुलिस ने बताया कि मीडिया और अन्य माध्यमों में सामने आए दावों के आधार पर जांच टीम राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर पहुंची थी। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना था कि क्या हत्या के मामले में आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने वास्तव में मंदिर में विवाह किया था या नहीं। पुलिस अधिकारियों ने मंदिर परिसर के CCTV फुटेज भी खंगाले, लेकिन वहां से ऐसा कोई फुटेज नहीं मिला, जिससे कथित शादी की पुष्टि की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और फिलहाल विवाह के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पीएम मोदी से न्याय की गुहार

इस बीच, केतन अग्रवाल की मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भावुक पत्र लिखकर बेटे की हत्या के मामले में न्याय की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा कि बेटे की निर्मम हत्या के साथ उनकी पूरी दुनिया उजड़ गई। घर का हर कोना उन्हें केतन की याद दिलाता है और उसकी कमी हर दिन महसूस होती है। मां राखी अग्रवाल ने यह भी बताया कि बेटे की हत्या के सदमे से उबर नहीं पाने के कारण घटना के तीन सप्ताह के भीतर ही केतन के दादा का भी निधन हो गया। उन्होंने कहा कि परिवार लगातार दो बड़े सदमों से गुजर रहा है और उन्हें न्याय की उम्मीद है।

सिया गोयल के पिता का लेटेस्ट बयान


दुकान सील किये जाने के सवाल पर सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे खाद्य विभाग की टीम उनकी दुकान पर जांच के लिए पहुंची। अधिकारियों ने जांच के दौरान चार नमूने एकत्र किए। उन्होंने कहा कि उनके लाइसेंस से जुड़ी एक औपचारिक प्रक्रिया अभी पूरी होनी बाकी है, जिसके लिए आवेदन पहले ही किया जा चुका है। उन्हें उम्मीद है कि अगले 8 से 10 दिनों में लाइसेंस जारी हो जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग ने लाइसेंस मिलने तक दुकान का संचालन रोकने के निर्देश दिए हैं और वह इन निर्देशों का पालन कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी दुकान को सील नहीं किया गया है।

न्यायिक हिरासत में हैं दोनों आरोपी

केतन अग्रवाल हत्याकांड में गिरफ्तार सिया गोयल और चेतन चौधरी इस समय पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। दोनों आरोपियों की मौजूदा न्यायिक हिरासत गुरुवार को समाप्त हो रही है। इसके बाद उन्हें आगे की सुनवाई और न्यायिक आदेश के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।