16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TMC Crisis: ममता बनर्जी को एक और झटका, राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा

Mamata Banerjee: तृणमूल कांग्रेस में नेताओं के इस्तीफों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। पूर्व मंत्री मदन मित्रा के बाद अब राज्यसभा सांसद कोयल मलिक ने भी पद छोड़ दिया है। इससे पहले तीन अन्य राज्यसभा सांसद भी पार्टी से अलग हो चुके हैं।
2 min read
Google source verification
TMC

ममता बनर्जी(फोटो-IANS)

TMC: ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। एक दिन पहले ही पूर्व मंत्री और गद्दावर नेता मदन मित्रा ने पार्टी छोड़ा छोड़ी थी, अब राज्यसभा सांसद कोयल मलिक ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले ही 3 और राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं।

एक दिन पहले ही मदन मित्रा ने दिया था इस्तीफा

एक दिन पहले ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और ममता बनर्जी सरकार में मंत्री रह चुके मदन मित्रा ने टीएमसी छोड़कर विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट का दामन थाम लिया है। लंबे समय तक ममता बनर्जी के करीबी रहे हैं मदन मित्रा। मदन ममता बनर्जी सरकार में मंत्री भी रहे हैं और पार्टी में भी पद पर काम कर चुके हैं।

इस्तीफे के बाद अभिषेक बनर्जी पर साधा निशाना

पार्टी छोड़ने के बाद मदन मित्रा ने अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्होंने उन्हें छह महीने या एक साल के लिए पीछे हटने की सलाह दी थी ताकि पार्टी को दोबारा मजबूत किया जा सके। उनके मुताबिक उन्होंने कहा था कि 'आइए, पार्टी को फिर से खड़ा करते हैं और उसके बाद आप वापस अपनी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।'
मदन मित्रा ने दावा किया कि अभिषेक बनर्जी ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया और कहा कि वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे।

ममता बनर्जी का पलटवार, बीजेपी पर लगाए आरोप

मदन मित्रा के इस्तीफे के बाद ममता बनर्जी ने फेसबुक लाइव के जरिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा था कि बीजेपी ने कुछ 'गद्दारों' को अपने साथ लिया है क्योंकि उसके पास अपना मजबूत संगठन नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे जा सकते हैं। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी चाहती है कि इन घटनाओं से उन्हें हार्ट अटैक आए, लेकिन ऐसा नहीं होगा।

फेसबुक लाइव के दौरान ममता बनर्जी ने कहा था कि जो जाना चाहते हैं, वे जा सकते हैं। बीजेपी चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आए, लेकिन मैं बीजेपी के राजनीतिक अंत देखने तक जिंदा रहूंगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग