
बिहार: कृष्ण के बाद अब तेज प्रताप पर चढ़ा भगवन शिव की भक्ति का रंग
पटना। राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार तेज प्रताप की चर्चा कारण कुछ और नहीं, बल्कि उनका नया अवतार है। दरअसल, सावन का महीना शुरू होते ही राजद नेता तेज प्रताप भगवान शिव की लय में रंग गए हैं। यही नहीं उन्होंने भोलेनाथ का वेश भूषा धारण कर भगवान संभूनाथ की पूजा अर्चना भी की।
आपको बता दें कि सावन माह के चलते मंगलवार को तेज प्रताप यादव ने देवघर में पूजा अर्चना के लिए रवाना होने से पटना में भगवान शिव की पूजा की। इस दौरान उन्होंने भोलेनाथ के भक्तों की तरह ही बाघ की खाल और गेरुआ रंग वाली पोशाक धारण की। तेजप्रताप ने शंख बजा कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना शुरू की। आपको बता दें कि देवघर (बाबा बैद्यनाथ धाम) में बिहार और झारखंड के लोग बड़ी तदाद में जल चढ़ाते हैं और पूजा अर्चना करते हैं।
भगवान श्रीकृष्ण का रूप किया था धारण
दरअसल, यह पहली बार नहीं है, जब तेज प्रताप भगवान में अपनी श्रद्धा के कारण चर्चा में आए हों। इससे पहले भी वह भगवान उस समय सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का रूप धारण किया था। आपको बता दें कि तेज प्रताप अपने पिता लालू प्रसाद यादव के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। यही कारण है कि अपने अलग-अलग बयानों या कामों को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी विधानसभा के दौरे के समय एक गांव में गाय की पूजा की थी।
Published on:
31 Jul 2018 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
