
Bihar Weather Forecast Today
नई दिल्ली। Bihar Weather Forecast Today. बीते कई दिनों से बाढ़ से जूझ रहे बिहार को फिलहाल बारिश से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। जानकारी के मुताबिक उत्तर बिहार के सीमावर्ती जिलों में बारिश की संभावना है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण राज्य के दक्षिण हिस्से में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि बिहार का मौसम तेजी से बदल रहा है। हालांकि अगले दो दिनों तक राजधानी का मौसम सामान्य रहेगा।
राज्य के दक्षिणी हिस्से में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में शनिवार को दिन भर रुक-रुक कर फुहारें पड़ती रहीं। वहीं अगले दो दिनों तक इसी तरह मौसम बने रहने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण राज्य के दक्षिण हिस्से में भी बारिश हो सकती है। बता दें कि वर्तमान में मानसून की रेखा दिल्ली, ग्वालियर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। मध्य बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उससे प्रदेश के दक्षिणी भाग में बारिश के आसार बने हैं।
इन इलाकों में अलर्ट जारी
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर बिहार के किशनगंज, पश्चिमी चंपारण, अररिया एवं गोपालगंज में भारी बारिश के आसार हैं। इसके चलते इन जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य के इन इलाकों में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे लोग परेशान नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि पहले से ही बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे राज्य की चिंता बारिश ने बढ़ा दी है। बाढ़ के चलते राज्य के कई इलाकों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है। वहीं कई इलाकों में मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को काफी जद्दोजहद करना पड़ रहा है।
Published on:
29 Aug 2021 08:35 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
