कांग्रेस नेता अग्रवाल ने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह करना बंद करे। दिल्ली में कच्ची कॉलोनियों को लेकर केजरीवाल सरकार और भाजपा राजनीति कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के समय से ही इस पर काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर का बयान उस समय सामने आया है, जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान शुरू हो चुका है। हालांकि अभी तक दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान नहीं हुआ है।