7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा का कांग्रेस पर तीखा वार, Sambit Patra बोले- हिंदुस्तान, पीएम मोदी और सेना के पास हैं लाल आंखें

भारतीय जनता पार्टी ( Bhartiya Janata Party ) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ( sambit patra ) ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कही बात। कांग्रेस ( Congress ) पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ( Randeep Singh Surjewala ) के बयान का जवाब देने आए पात्रा। लद्दाख सीमा पर ताजा घुसपैठ की कोशिश ( Chinese troops intrudes again in Ladakh ) पर कांग्रेस ने पूछा था कहां है पीएम मोदी की लाल आंख।

2 min read
Google source verification
BJP attacked Congress, Sambit Patra says PM Modi has red eyes

BJP attacked Congress, Sambit Patra says PM Modi has red eyes

नई दिल्ली। लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों की घुसपैठ की साजिश ( Chinese troops intrudes again in Ladakh ) किए जाने के बाद कांग्रेस ( Congress ) ने सोमवार को मोदी सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा। इसके कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी ( Bhartiya Janata Party ) ने भी कांग्रेस पर जवाबी हमला बोल दिया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ( sambit patra ) ने कांग्रेस को निशाना बनाते हुए कहा कि जब तक मोदी सरकार और सेना है, तब तक कोई भी देश हिंदुस्तान की संप्रभुता से खिलवाड़ नहीं कर सकता। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ( BJP National Spokesperson Sambit Patra ) सोमवार को पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

वहीं, कांग्रेस की 'लाल आंखों' से जुड़े सवाल उठाने पर संबित पात्रा ने जवाब दिया, "हमारे पास तो लाल आंखें हैं, लेकिन उनके पास भीगी आंखें हैं। लाल आंख हिंदुस्तान के पास है। पीएम मोदी के पास है। इंडिया की आर्मी के पास है। तभी हिंदुस्तान की संप्रभुता अखंड है।"

पात्रा यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, "किसी की भी इतनी हिम्मत नहीं है जो हिंदुस्तान की तरफ आंख उठाकर देख ले। देश का बच्चा-बच्चा भारतीय सेना और पीएम मोदी के प्रति विश्वास से देखता है। जब तक सरकार और सेना खड़ी हुई है तब तक कोई भी देश की संप्रभुता से खिलवाड़ नहीं कर सकता।"

संबित पात्रा की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ( Randeep Singh Surjewala ) के उस बयान पर आई है, जिसमें उन्होंने 29-30 अगस्त की रात पैंगोंग त्सो लेक के पास चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिशों पर सवाल उठाए थे। सुरजेवाला ने कहा था कि आए दिन देश की धरती पर चीनी घुसपैठ हो रही है मोदी जी, पर लाल आंख कहां हैं। चीन से आंखों में आंखें डाल कर कब बात होगी। पीएम मोदी मौन क्यों हैं?

भाजपा प्रवक्ता ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, "चीन के विषय में रक्षा मंत्रालय द्वारा वक्तव्य जारी किया जा चुका है। भाजपा भारत की सेना को सलाम करती है। जिस जाबांजी के साथ सीमा पर उन्होंने अपना कर्त्तव्य निभाया है और संप्रभुता को बचाया है, उसके लिए सेना सलाम के काबिल हैं। हम नतमस्तक होकर उनका आभार प्रकट करते हैं।"

संबित पात्रा ने कांग्रेस पर आगे भी हमला बोलते हुए कहा कि भारत जब आतंकवादियों के खात्मे के लिए सर्जिकल स्ट्राइक करता है तो फिर कांग्रेस क्यों रोती है। जबकि चीन के विषय में रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बता दिया है कि हमने चीन के नापाक इरादों को पूरा होने से रोक दिया है। देश की संप्रभुता से भारतीय सेना ने खिलवाड़ नहीं होने दिया।