
भाजपा ने झारखंड में आजसू के साथ किया गठबंधन, 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार की देर रात भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। यह बैठक भाजपा के पार्टी मुख्यालय में हुई। तीन घंटे तक चली इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई और कई फैसले भी लिए गए। इस बैठक में आगमी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने झारखंड में अपने सहयोगी दल ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के साथ गठबंधन करने का फैसला किया। सीट बंटवारे के मुताबिक 13-1 का फॉर्मूला तय किया गया है। यानी की झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से भाजपा 13 जबकि आजसू एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। आपको बता दें कि यह फैसला भाजपा संसदीय बोर्ड की तीन घंटे तक चली मैराथन बैठक में लिया गया। बैठक में पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, थावरचंद गहलोत, शिवराज सिंह चौहान समेत राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
झारखंड में भाजपा ने आजसू से किया गठबंधन
आपको बता दें कि भाजपा ने आगामी आम चुनाव के लिए झारखंड में आजसू के साथ गठबंधन किया है। सीट बंटवारे के नए समीकरण के मुताबिक झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में भाजपा 13 पर चुनाव लड़ेगी जबकि सहयोगी पार्टी आजसू एक सीट पर लड़ेगी। आजसू गिरीडीह सीट पर अपना उम्मीद्वार उतारेगी। बाकी सीटों पर भााजपा अपना उम्मीदवार उतारेगी। बता दें कि आजसू प्रमुख सुदेश महतो के लिए एक सीट दी गई है। इस बैठक में सुदेश महतो भी शामिल रहे। बैठक खत्म होने के बाद भूपेंद्र यादव ने मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी साझा की। इस दौरान सुदेश महतो भी मौजूद रहे।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.
Updated on:
09 Mar 2019 06:56 am
Published on:
08 Mar 2019 11:29 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
