
,,
नई दिल्ली। मशहूर हरियाणवी कलाकार और रागनी गायक सपना चौधरी का राजनीति में आने का सपना टूटता नजर आ रहा है।
लोकसभा चुनाव के बाद अब हरियाणा विधानसभा चुनाव में उनको टिकट मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन फिलहाल यहां भी उनको निराशा हाथ लगी है।
आपको बता दें कि सपना चौधरी ने पिछले भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा, तभी से उनकी हरियाणा की रोहतक, सोनीपत, भिवानी-महेंद्रगढ़ में से किसी सीट से चुनाव लड़ने की उम्मीद जताई जा रही थी।
अब चूंकि हरियाणा में भाजपा ने अपने सभी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है, तो सपना की उम्मीद एक बार फिर बिखरती नजर आ रही हैं।
दरअसल, सूत्रों की मानें तो सपना चौधरी के हरियाणा विधानसभा चुनाव में लड़ना तय माना जा रहा था, लेकिन ऐन मौके पर पार्टी ने उनकी जगह टिक-टॉक स्टार सोनाली फौगाट को आदमपुर हलके से कांग्रेस के दिग्गज नेता कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ उतार दिया।
वहीं, भाजपा ने सपना केे बजाय 3 खिलाड़ियों को टिकट देना ज्यादा बेहतर समझा। हालांकि अब माना जा रहा है कि भाजपा सपना चौधरी को बाहरी दिल्ली में किसी सीट से टिकट दे सकती है।
भाजपा रणनीतिकारों की मानें तो सपना की दिल्ली से जीतने की उम्मीद कहीं ज्यादा है।
आपको बता दें कि टीवी रियलिटी शो बिग-बॉस में आने के बाद मशहूर कलाकार सपना चौधरी की लोकप्रियता और अधिक बढ़ गई है। खासकर हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तर भारत में उनकी बड़ी फैल फॉलोइंग है।
Updated on:
06 Oct 2019 12:26 pm
Published on:
06 Oct 2019 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
