29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election: चुनावी मोड में उतरी BJP, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क अभियान

MP Election: जनसंपर्क अभियान के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री जी के 9 साल बेमिसाल रहे हैं। उनकी सरकार में बनी योजनाओं से गरीबों के साथ प्रदेश का विकास हुआ है।

2 min read
Google source verification
 bjp-entered-election-mode-cm-did-door-to-o-doo-campaign

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

प्रदेश में भले ही चुनाव में अभी 3 महिने से ज्यादा का समय हो। लेकिन भारतीय जनता पार्टी अभी से चुनावी मोड में उतर चुकी है। इसका उदाहरण तब देखने को मिला जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष बिष्णु दत्त शर्मा ने भोपाल के विधानसभाओं में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से मिले।

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने किया प्रचार
चुनाव को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र के गांधी नगर मंडल के बूथ क्रमांक 45 और जैन नगर लालघाटी में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष बिष्णु दत्त शर्मा ने भोपाल उत्तर विधानसभा के रानी कमलापति मंडल के बूथ क्रमांक 126 और पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने भोपाल के मध्य विधानसभा क्षेत्र के शाहपुरा मंडल के वार्ड-50 के बूथ क्रमांक 180 ईश्वर नगर में पहुंचकर घर-घर जनसंपर्क अभियान किया।

9 साल बेमिसाल- शिवराज
जनसंपर्क अभियान के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कहा कि मोदी सरकार के कामों को हम जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। भाजपा सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सरकार की साफ नीयत और ईमानदार सोच के चलते आज हितग्राहियों को हर योजना का पूर्ण हितलाभ मिल रहा है।

प्रदेश में गलत काम करने वाले को छोड़ेंगे नहीं
वहीं, धर्मांतरण के मुद्दे पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अगर कोई भी गड़बड़ल करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में धर्मांतरण का कुचक्र, गुंडागर्दी और दादागिरी नहीं चलने देंगे। ऐसी गुंडागर्दी प्रदेश में बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री को भाषा ठीक करने की आवश्यकता
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह (कमलनाथ) सवा साल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। लेकिन उस दौरान उन्होंने प्रदेश में एक भी विकास का काम नहीं किया। चुनाव से कुछ समय पहले जिस तरह वह प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सरकार आने पर देख लेने की धमकी दे रहे है। वह एक पूर्व मुख्यमंत्री की भाषा नहीं हो सकती। कमलनाथ जी को अपनी भाषा सुधारने की जरुरत हैं।

Story Loader