
बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय- पवन खेड़ा
बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय पर कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज कराई है। अमित मालवीय के खिलाफ बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स थाने में कांग्रेस नेता के रमेश बाबू ने शिकायत दर्ज कराई थी। अमित मालवीय पर राहुल गांधी के खिलाफ कांग्रेस ने ट्वीट करने का आरोप लगाया है। इस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अमित मालवीय पर निशाना साधते हुए कहा, उन पर एक नहीं बल्कि और FIR दर्ज होनी चाहिए थी
एक नहीं बल्कि और एफआईआर दर्ज होनी चाहिए - पवन खेड़ा
बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बड़े ही बेबाकी से कहा, उन पर एक नहीं बल्कि और एफआईआर दर्ज होनी चाहिए थी। क्योंकि वो न केवल सच के साथ खिलवाड़ करते हैं बल्कि उन्होंने लोगों के चरित्र, छवि के साथ खिलवाड़ किया है।
यह भी पढ़े - Manipur Violence : राहुल गांधी 29 जून को मणिपुर जाएंगे, इम्फाल और चुराचांदपुर के रिलीफ कैम्प का लेंगे हाल
बीजेपी आईटी सेल ने देश की छवि खराब की
पवन खेड़ा ने आगे कहा, और देश की छवि खराब करने में सबसे ज्यादा योगदान बीजेपी के आईटी सेल का रहा है। मैं तो हैरान हूं कि सरकार ने उन पर अभी तक कोई एफआईआर दर्ज क्यों नहीं किया है।
इन धाराओं में एफआईआर दर्ज
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज एफआईआर में आईपीसी की धारा 153 ए, 120 बी, 505 2, 34 लगाई गई है। ये एफआईआर राहुल गांधी के खिलाफ ट्वीट के लिए दर्ज की गई।
कानून का पालन करने में भाजपा को समस्या - प्रियांक खरगे
प्रियांक खरगे ने इस मामले में कहा, भाजपा को जब भी कानूनी दौर से गुजरना पड़ता है तो वे रोना शुरू करते हैं। उन्हें देश के कानून का पालन करने में समस्या है। मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि एफआईआर का कौन सा हिस्सा गलत इरादे से दर्ज किया गया है। हमने कानूनी राय लेने के बाद ऐसा किया है।
यह भी पढ़े - क्या देश की वित्त मंत्री टमाटर खाती हैं...प्रियंका चतुर्वेदी का तंज - इस सवाल के पीछे की कहानी है बहुत दिलचस्प
Updated on:
28 Jun 2023 12:58 pm
Published on:
28 Jun 2023 12:46 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
