जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में रामदास कदम समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि इस बैठक में सरकार गठन को लेकर नहीं बल्कि किसानों के मसले पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को लेकर जल्द ही अच्छी खबर मिलने वाली है। साथ ही सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार देवेन्द्र फडणवीस की अगुवाई में ही बनेगी। मुनगंटीवार के इस बयान से साफ स्पष्ट है कि सरकार गठन को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा चुका है। हालांकि, उन्होंने इस मसले पर ज्यादा बात करने से इनकार कर दिया।