नई दिल्ली। पत्रकारों पर हमले अब आम होते जा रहे हैं। ताजा मामला कर्नाटक के तुमकुर जिले से सामने आया है जहां बीजेपी नेता ने सवाल पूछने पर पत्रकार की पिटाई कर दी। पीड़ित पत्रकार वगीश ने बताया कि वो इलाके के अवैध खनन को लेकर पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच वो बीजेपी जिलाध्यक्ष जीबी गणेश का इंटरव्यू लेने पहुंचे। वहां उन्हें एक सवाल पूछा जिससे गुस्साए बीजेपी नेता ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना में पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के एक करीबी का भी नाम सामने आया है।
अवैध खनन की रिपोर्टिंग से थे नाराज
पत्रकार का आरोप है कि वे लंबे समय से अवैध खनन की रिपोर्टिंग कर रहे थे। जिस वजह से उसके साथ मारपीट करने वाले बीजेपी नेता उससे नाराज थे। उन्होंने मामले में बीजेपी नेता के खिलाफ एफआईआर करवाई है। कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं ने भी इस घटना की निंदा की है।