भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के ताबड़तोड़ साहसिक फैसले और मोदी की छवि के दम पर झारखंड में लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने का सपना संजोया था, लेकिन मोदी-शाह की जोड़ी की लाख कोशिश के बावजूद इस बार जीत उनके खाते में नहीं गई।