
बीसएस येदियुरप्पा से बीजेपी हाईकमान नाखुश।
नई दिल्ली। विरोधी दलों के विधायक को तोड़कर कर्नाटक ( Karnataka ) में बीजेपी की सरकार बनाने वाले सीएम बीएस येदियुरप्पा ( CM BS Yeddyurappa ) के खिलाफ पार्टी के ही एक विधायक ने मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी बासनगौड़ा यतनाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री येदियुरप्पा से प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) भी खुश नहीं हैं। इसलिए वह ज्यादा लंबे समय तक सीएम पद पर नहीं रहेंगे। विधायक यतनाल ने ये भी कहा है कि कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री उत्तरी कर्नाटक से होगा।
हमारी वजह से सीएम बने येदियुरप्पा
बीजेपी विधायक बासनगौड़ा यतनाल के इस बगावती तेवर से साफ है कि कर्नाटक में सीएम जल्द ही बदल जाएगा। यतनाल का दावा है कि राज्य के अधिकतर वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा से खुश नहीं हैं। पीएम मोदी ने भी कहा है कि अगला सीएम उत्तरी कर्नाटक से होगा। येदियुरप्पा हमारी वजह से सीएम बने, उत्तर कर्नाटक के लोगों ने 100 विधायक दिए, जिससे वह सीएम बने।
सीएम ने खबरों का किया था खंडन
बता दें कि सितंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह के दौरान भी कर्नाटक में सीएम को बदलने की चर्चा हुई थी। लेकिन 23 सितंबर को सीएम बीएस येदियुरप्पा को बदले जानें की खबरों को अफवाह बताते हुए खंडन किया था। उन्होंने कहा कि ये खबरें आधारहीन है जिनका तथ्यों से कोई लेना-देना नहीं है।
विजयेंद्र को अहम जिम्मेदारी देने की तैयारी
पिछले महीने कई टीवी रिपोर्ट में दावा किया था कि मार्च, 2021 के बाद बीएस येदियुरप्पा को उनके पद से बदला जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया था कि उम्र के आधार पर बीजेपी अपने वरिष्ठ नेताओं को सम्मानजनक विदाई दे सकती है। येदियुरप्पा की जगह बीजेपी उनके छोटे बेटे बीवाई विजयेंद्र को पार्टी में अहम जिम्मेदारी दे सकती है।
Updated on:
20 Oct 2020, 2:11 PM IST
Published on:
20 Oct 2020, 1:29 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.