28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CAA पर रार जारी, सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सोनिया को कहा ‘नाजी’

स्वामी ने ट्वीट कर साधा कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना। सीएए को मुस्लिम विरोधी बताकर फैला रहीं झूठ। देशभर में जारी है सीएए-एनआरसी का विरोध।

less than 1 minute read
Google source verification
Congress Angry On MP Dr. Subramanian Swamy Statment

डॉ सुब्रमन्यम स्वामी के बयान पर बिफरी कांग्रेस कहा भाजपा में हैं अली बाबा और चालीस चोर

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर शनिवार को निशाना साधते हुए उन्हें 'नाजी' करार दिया।

RSS के बाद भाजपा का मेगा प्लान, तीन करोड़ परिवारों को समझाएंगे CAA

कांग्रेस पार्टी द्वारा शुक्रवार को जारी सोनिया गांधी के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ट्विटर पर कहा, "नाजी सैनिक की बेटी असली नाजी है, जो सीएए को मुस्लिम विरोधी बताकर झूठ फैलाने का कार्य कर रही है। यदि आप हिंदुत्ववादी हैं, तो आप निश्चित तौर पर मुस्लिम विरोधी होंगे और यदि आप मुस्लिम समर्थक हैं, तो आप धर्मनिरपेक्ष हैं।"

कांग्रेस ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि असंतोष को दबाने के लिए सरकार बल का प्रयोग कर रही है। पार्टी ने कहा था कि वह छात्रों और प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ खड़ी है।

BREAKING: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने CAA-NRC पर कर दिया बड़ा खुलासा, विरोध कर रहे लोगों से कहा..

वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने कहा कि देश के छात्रों और नागरिकों पर बल प्रयोग को लेकर पार्टी गहरी चिंता व्यक्त करती है और दृढ़ता के साथ उनके साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा, "एक लोकतंत्र में लोगों को सरकार की गलत नीतियों और फैसलों के प्रति आवाज उठाने का अधिकार है। वे अपनी चिंताएं प्रकट कर सकते हैं.. भाजपा सरकार ने लोगों की आवाज की उपेक्षा की है और असंतोष को दबाने के लिए बल का प्रयोग किया है।"