3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी हुई घोषित, वरुण गांधी और मेनका गांधी की हुई छुट्टी!

बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज घोषणा हो गई है। इस नई कार्यकारिणी में वरुण गांधी और मेनका गांधी को जगह नहीं मिली है।

2 min read
Google source verification
12

Varun Gandhi And Maneka Gandhi Dropped From New BJP National Executive

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों में से एक बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी आज 7 अक्टूबर को घोषित हो गई है। कुछ बदलावों के साथ घोषित हुई नई 80 सदस्य वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भी शामिल हैं। पर जो बदलाव हैरान करता है वो है वरुण गांधी और मेनका गांधी की इससे छुट्टी होना।

वरुण गांधी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से छुट्टी का सम्भव कारण

वरुण गांधी पिछले कुछ समय से बीजेपी सरकार की नीतियों के खिलाफ खुलकर आलोचनात्मक बयान दे रहे थे। ऐसे में कारण साफ है कि क्यों वरुण गांधी की बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी से छुट्टी की गई।

बेटे के कर्मों का खामियाजा भुगतना पड़ा मां को भी

मेनका गांधी की बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी से छुट्टी का कारण वरुण गांधी की बीजेपी सरकार की नीतियों के खिलाफ आलोचना के सुर ही हैं। ऐसे में बेटे के किए कर्मों का खामियाजा मां को भी भुगतना पड़ा।

यह भी पढ़े - किसानो के हक की आवाज़ बने इंदिरा के पोते-पोती, दलगत राजनीति छोड़ भाई वरुण ने मिलाये बहन प्रियंका गांधी के साथ सुर

मिथुन चक्रवर्ती को मिली जगह

बीजेपी की घोषित 80 सदस्य वाली नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भी शामिल किया गया है। मिथुन इसी साल 7 मार्च को पश्चिम बंगाल में बीजेपी पार्टी से जुड़े है।

यह भी पढ़े - कभी नक्सली रहे डिस्को डांसर मिथुन दा अब भाजपा के साथ

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग