4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, पूरी दुनिया पीएम मोदी की तारीफ करती है लेकिन कांग्रेस उन्हें…

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका की राजधानी में पहुंचने पर उनका भव्य और जोरदार स्वागत हुआ। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अक्ष्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की जमकर आलोचना की।

2 min read
Google source verification
jp_nadda.jpg

BJP President JP Nadda

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका की राजधानी में पहुंचने पर उनका भव्य और जोरदार स्वागत हुआ। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अक्ष्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की जमकर आलोचना की और कहा कि पूरी दुनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की, जबकि कांग्रेस ने उन्हें सांप, अनपढ़, चायवाला कहा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झारखंड में अपना ये बयान दिया और कहा कि, "दुनिया पीएम मोदी की प्रशंसा करती है, लेकिन कांग्रेस उन्हें सांप, अनपढ़ और चायवाला कहती है।

अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था इस समय मंदी के दौर में है, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था अभी भी मजबूत है।" इससे पहले मई में, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना "जहरीले सांप" से की थी। एक चुनावी रैली में, खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहरीले सांप की तरह बताया था। हालांकि, बाद में उन्होंने एक बयान जारी कर अपनी टिप्पणियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चार दिवसीय अमरीका स्टेट विज़िट के लिए न्यूयॉर्क से वॉशिंगटन डीसी पहुंच गए हैं। अमरीका की राजधानी में पीएम मोदी के पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत हुआ।

प्रधानमंत्री अपने विदेशी दौरे पर हैं। व्हाइट हाउस की यात्रा से पहले, पीएम मोदी ने एप्लाइड मैटेरियल्स के अध्यक्ष और सीईओ गैरी ई डिकर्सन, माइक्रोन टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष-सीईओ संजय मेहरोत्रा और जनरल इलेक्टिक के अध्यक्ष और सीईओ एच लॉरेंस कल्प जूनियर से मुलाकात की। इलेक्टिक एयरोस्पेस. बुधवार को वाशिंगटन डीसी पहुंचे पीएम मोदी ने अपने दिन की शुरुआत 'स्किलिंग फॉर फ्यूचर' कार्यक्रम में भाग लेकर की, जहां उन्होंने कहा कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका की साझेदारी टिकाऊ और समावेशी वैश्विक विकास के पीछे ड्राइविंग इंजन के रूप में काम करेगी।

यह भी पढ़ें- NCP नेता अजित पवार ने कहा, 'मुझे पार्टी की भूमिका सौंपें, विपक्षी नेता का पद नहीं चाहिए'


पीएम मोदी ने बाइडन को मैसूर की चंदन की लकड़ी से बना खास बॉक्स गिफ्ट दिया। इसे जयपुर के एक शिल्पकार ने बनाया है। इस बॉक्स में भगवान गणेश जी की एक बेहतरीन मूर्र्ति, एक दिया जो साधारण दिए से बिल्कुल अलग है। इसके अलावा गुजरात का नमक, चंदन का सुगन्धित टुकड़ा, हस्तनिर्मित चांदी का नारियल, तमिलनाडु के तिल हैं।

अमेरिकी दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन को पूरे 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड गिफ्ट किया है। ये गिफ्ट पेपर मेशी के सुंदर बक्से में रखा था जिसे कश्मीर के कलाकारों ने तैयार किया है. लेकिन सबका ध्यान खींचा इस ग्रीन डायमंड ने क्योंकि ये कुदरती हीरा नहीं है बल्कि इसे लैब में तैयार किया गया है। हालांकि देखने में ये असली कुदरती हीरे जैसा ही है।

Story Loader