4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की पहली सूची, बबीता फोगाट दादरी से लड़ेंगीं चुनाव

भाजपा ने 78 उम्मीदवारों की सूची जारी की सोनीपत के बरौदा से योगेश्वर दत्त को टिकट भाजपा की इस सूची में 9 महिलाओं और 2 मुसलमानों को भी जगह

less than 1 minute read
Google source verification
हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की पहली सूची, बबीता फोगाट दादरी से लड़ेंगीं चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की पहली सूची, बबीता फोगाट दादरी से लड़ेंगीं चुनाव

नई दिल्ली। भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 78 प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए हैं। पहलवान से नेता बनीं बबीता फोगाट को दादरी से भाजपा ने टिकट दिया है। वहीं सोनीपत के बरौदा से योगेश्वर दत्त कमल के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। जबकि संदीप सिंह पहोवा से सियासी मैदान में उतरेंगे। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे।

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बरौला को टोहना से टिकट दिया गया है। अनिल विज को अंबाला कैंट से टिकट दिया गया है। सोनीपत से कविता जैन को टिकट मिला है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने भारतीय लोगों पर दागी मिसाइल, इंडियन आर्मी ने उड़ा दी कई चौकियां

21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव

भाजपा ने 38 मौजूदा विधायकों को इस बार टिकट दिया है। भाजपा की इस सूची में 9 महिलाओं और 2 मुसलमानों को भी टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव है। चुनाव आयोग ने पिछले दिनों चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। वहीं 24 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।

चुनाव में उम्मीदवार सिर्फ 28 लाख कर सकेंगे खर्च

गौरतलब है कि 90 सीटों वाले हरियाणा में 1 करोड़ 82 लाख मतदाता हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव कराए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने साफ कर दिया है कि आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी नहीं देने पर उम्मीदवारों का नामांकन रद्द होगा। साथ प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा 28 लाख रुपए तय की गई है। चुनाव के दौरान आयोग सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए रखेगा। आयोग ने प्रत्याशियों से प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है।

Story Loader