28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्य सरकार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का हमला, बोले – बस्तर में कांग्रेस ने जो किया वो दुर्भाग्यजनक

CG Politics : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधा।
less than 1 minute read
Google source verification
 बोले - बस्तर में कांग्रेस ने जो किया वो दुर्भाग्यजनक

बोले - बस्तर में कांग्रेस ने जो किया वो दुर्भाग्यजनक

रायपुर। CG Politics : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, पीएम के दौरे में बस्तर में कांग्रेस ने जो किया वो दुर्भाग्यजनक है। कांग्रेस ने एक शिष्टाचार का पालन तक नहीं किया। ऐसे समय में जब प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के लिए सौगात लेकर आए थे।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : कम्युनिस्ट पार्टी ने जारी की 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम, देखें लिस्ट

ये पूरी तरह से तानाशाही है। पंजाब में भी कांग्रेस ने यही किया था। राजनीति में ऐसा चरित्र दिखाना ये पहली बार नहीं हैं। कांग्रेस को प्रदेश की ढाई करोड़ जनता से कोई लेना देना नहीं है। केवल एक परिवार की सेवा में लगे हैं।

यह भी पढ़ें : CG Politics : कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे BJP नेता नारायण चंदेल, बोले - अपनी जिम्मेदारी से मुंह चुरा रहे

साव ने कहा, जब कांग्रेस को पता चला कि प्रधानमंत्री आने वाले हैं सौगात देने, तो बंद का ऐलान कर दिया। जबकि छत्तीसगढ़ की जनता को नगरनार स्टील प्लांट सहित 27 हज़ार करोड़ की सौगात देना बस्तर के लिए भी ऐतिहासिक दिन था। बड़ा उद्योग लगते हैं तो सहायक उद्योग भी लगते हैं। इससे रोजगार पैदा होता हैं। कांग्रेस ने दिखा दिया कि विकास से उनका कोई नाता नहीं।