
ऐसा क्या हुआ जो विधायक को मनपा आयुक्त को देनी पड़ी चेतावनी,ऐसा क्या हुआ जो विधायक को मनपा आयुक्त को देनी पड़ी चेतावनी,
भारतीय जनता पार्टी को नया अध्यक्ष मिलने में देरी हो सकती है। पार्टी सूत्रों के हवाले से एक खबर में कहा गया है कि पार्टी में अध्यक्ष का चुनाव अब दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद होगा। जबकि इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि नए साल की शुरुआत में ही बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल सकता है। ताजा हालात के अनुसार- फिलहाल इसमें देरी हो सकती है।
कुछ राज्यों में तय समय पर नहीं हो पाए संगठन चुनाव
असल में पार्टी ने तय किया था कि राज्यों में संगठन चुनाव होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। राज्यों में संगठन के चुनाव पूरा करने के लिए 15 दिसंबर तक का समय तय किया गया था। लेकिन हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, झारखंड जैसे राज्यों में अध्यक्ष का चुनाव अब तक नहीं हो पाया है।
15 फरवरी के बाद कराया जा सकता है चुनाव
जानकारों की मानें, तो बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की पूरी प्रक्रिया में लगभग एक माह का समय लगता है। ऐसे में अगर बीजेपी इस समय चुनाव प्रक्रिया शुरू करती है तो अध्यक्ष पद का चुनाव दिल्ली विधानसभा के चुनाव के साथ टकरा जाएगा। इसका असर दिल्ली विधानसभा चुनावों पर पड़ सकता है। इसलिए पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद करा सकती है। दिल्ली में चुनाव की प्रक्रिया 11 फरवरी को पूरी हो जाएगी। जानकारों के अनुसार- ऐसे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 15 फरवरी के बाद कराया जा सकता है।
अध्यक्ष की तलाश
बता दें, 2014 में तत्कालीन अध्यक्ष राजनाथ सिंह के गृह मंत्री बनने के बाद बीजेपी ने अमित शाह को नया अध्यक्ष बनाया था। सन 2019 में अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद से ही पार्टी के लिए नए अध्यक्ष की तलाश की जा रही थी। चुनाव प्रक्रिया पूरी न होने के कारण 27 जून 2019 को जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।
Updated on:
10 Jan 2020 10:27 am
Published on:
09 Jan 2020 02:53 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
