उन्होंने कहा कि जद-यू के किसी नेता ने अब तक भाजपा के नेतृत्व पर नकारात्मक टिप्पणी नहीं की है, ऐसे में भाजपा को भी इससे बचना चाहिए। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता संजय पासवान ने बुधवार को यहां पत्रकारों के साथ चर्चा करते हुए इशारों ही इशारों में भाजपा को अकेले चुनाव मैदान में उतरने की सलाह देते हुए कहा था कि हम बिहार में अकेले चुनाव जीतने में सक्षम हैं। गौरतलब है कि बिहार में भाजपा, जद-यू और लोजपा गठबंधन की सरकार चल रही है, जिसका नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे हैं।