7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी कार्यक्रम में ट्रोल हुए सीएम केजरीवाल, भाषण के दौरान बीजेपी वर्कर्स ने खांसकर उड़ाया मजाक

सीएम अरविंद केजरीवाल उस समय ट्रॉल हो गए, जब गुरुवार को एक कार्यक्रम में उनके भाषण के दौरान कुछ लोगों ने तेज-तेज खांसाना शुरू कर दिया।

2 min read
Google source verification
Arvind Kejriwal

सरकारी कार्यक्रम में ट्रोल हुए सीएम केजरीवाल, भाषण के दौरान लोगों ने खांसकर उड़ाया मजाक

नई दिल्ली। सीएम अरविंद केजरीवाल उस समय ट्रॉल हो गए, जब गुरुवार को एक कार्यक्रम में उनके भाषण के दौरान कुछ लोगों ने तेज-तेज खांसाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने सीएम केजरीवाल के कार्यक्रम को बाधित करने का भी प्रयास किया। ऐसी स्थिति देख केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डॉक्टर हर्षवर्द्धन को बीच में उठकर न केवल हस्तक्षेप करना पड़ा, बल्कि लोगों को शांत भी कराना पड़ा। सीएम केजरीवाल के भाषण में शोर शराबा करने वाले ये लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।

किसानों को बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी में केंद्र सरकार, पीएम मोदी ने मंत्रियों से की चर्चा

दो साल पहले तक खांसी की समस्या से ग्रसित केजरीवाल को ट्रोल करने वाले इस वाकये ने इस कार्यक्रम के दौरान सीएम को असमंजस में डाल दिया। हालांकि अपने भाषण के दौरान सीएम केजरीवाल ने वहां बैठे लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की। लेकिन लोगों ने उनकी मानने से इनकार कर दिया और तेज—तेज आवाज में खांसते रहे। आपको बता दें कि स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय परियोजना और दिल्ली जल बोर्ड की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन यमुना स्वच्छता कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर किया गया था।

बाल ठाकरे बायोपिक: फिल्म के 3 सीन पर सेंसर ने चलाई कैंची, शिवसेना में नाराजगी

राष्ट्रीय राजधानी विज्ञान भवन में चल रहे कार्यक्रम में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी और पर्यावरण मंत्री हर्षवर्द्धन के अलावा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्य के जल संसाधन मंत्री सत्यपाल सिंह के अलावा दिल्ली भाजपा के सांसद भी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान जैसे ही सीएम केजरीवाल के बोलने की बारी आई तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने तेज आवाज में खांसने की आवाज में खांसना शुरू कर दिया। हालांकि केजरीवाल के भाषण के बीच में उठे केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कार्यक्रम को सरकारी बताकर लोगों को शांत कराया।