नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता हिंदुस्तान में किस कदर है, इसका अंदाजा लगाना भी शायद मुश्किल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ हिंदुस्तान में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फेमस हैं। वैसे तो पीएम मोदी ये दावा खुद करते ही है कि वो 2019 में फिर से चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन बात करें पीएम मोदी के राजनीतिक करियर की तो एक इंटरनेशनल मीडिया हाउस ने एक रिपोर्ट पेश की है, जिसमें दुनिया के 16 नेताओं की राजनीतिक करियर के बारे में बताया गया है। इस रिपोर्ट में सबसे पहले जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है, जिनका राजनीतिक करियर 2019 ही नहीं बल्कि 2019 तक बताया गया है।