
कर्नाटक: विधायक खरीद-फरोख्त स्टिंग में फंसे येदियुरप्पा, मानी गुप्त मुलाकात की बात
नई दिल्ली। कर्नाटक में राजनीतिक उठापटक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। रोज ही कोई नई बात सामने आती रहती है। इस बीच कर्नाटक में एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। दरअसल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) नेता से मुलाकात की बात मानकर सियासी गलियारों में भूचाल मचा दिया है।
सामने आया ऑडियो क्लिप
येदियुरप्पा ने स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने जेडीएस विधायक नागनगौड़ा कंदाकुर के बेटे शरनगौड़ा से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में शरनगौड़ा ने अपने पिता के बीजेपी में शामिल होने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, येदियुरप्पा पर आरोप है कि उन्होंने कथित रूप से पैसे का लालच देकर उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे जुड़ा एक ऑडियो क्लिप भी सामने आया है, जिसमें येदियुरप्पा को यह सब कहते सुना जाने का दावा किया जा रहा है।
पहले क्या कहा था येदियुरप्पा ने
आपको बता दें कि इन खबरों के सामने आने के बाद येदियुरप्पा ने ऑडियो क्लिप को फर्जी कारा दिया था। उन्होंने कहा कि कुमारस्वामी आवाज को रिकॉर्ड करने में माहिर हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर विधायकों की खरीद-फरोख्त या विधानसभा अध्यक्ष को प्रभावित करने जैसी बातें अगर सही साबित होती हैं तो वह पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। लेकिन अब उन्होंने जेडीएस नेता से मुलाकात की बात स्वीकार ली है।
रविवार को हुबली स्थित पार्टी कार्यालय में येदियुरप्पा ने कहा, 'यह बात सही है कि साढ़े 12 बजे शरनगौ़ड़ा मुझसे मिलने मेरे देवदुर्गा स्थित गेस्सटहाउस में आए थे। मैं यहां ठहरा हुआ था। इस दौरान उनसे कुछ बातचीत भी हुई थी। उन्होंने कहा कि शरनगौड़ा को मेरा स्टिंग करने के लिए भेजकर कुमारस्वामी ने गंदी राजनीति की है। वहीं, कुमारस्वामी ने स्टिंग में नाम आने को गलत बताया है। सीएम ने कहा कि यह सब शरनगौड़ा ने किया है। इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है। शकनगौड़ा ने स्टिंग करने के बाद मुझे यह जानकारी दी।
क्या है आरोप
बता दें कि सीएम कुमार स्वामी ने आरोप लगाए कि येदियुरप्पा ने जेडीएस नेता को 25 करोड़ रुपए और इलेक्शन फंड देने का वादा किया है। स्वामी ने बताया कि येदियुरप्पा ने यह पहल बीजेपी हाईकमान के निर्देश पर किया है। वहीं बीते शुक्रवार को ही येदियुरप्पा ने ऑडियो टेप को फर्जी बताते हुए कहा था कि. “मैंने किसी से मुलाकात नहीं की है।
Updated on:
11 Feb 2019, 12:22 PM IST
Published on:
11 Feb 2019, 11:20 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.