25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्‍यसभा में आज हो सकता है सियासी घमासान, कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप

कांग्रेस ने अपने सांसदों को एनआरसी बिल पर बहस और मतदान के मद्देनजर व्हिप जारी किया।
less than 1 minute read
Google source verification
rajyasabha

राज्‍यसभा में आज हो सकता है सियासी घमासान, कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप

नई दिल्‍ली। आज से बजट सत्र को ध्‍यान में रखते हुए कांग्रेस ने पार्टी के राज्‍यसभा और लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी के चीफ व्हिप ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सांसदों को 4 से 8 फरवरी तक संसद के निचले सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। बता दें कि नागरिकता संशोधन विधेयक के मद्देनजर कांग्रेस इस तरह का व्हिप जारी किया है।

एनआरसी बिल पर राज्‍यसभा में बहस की संभावना
इससे पहले एक फरवरी को संसद में वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था। बजट पेश करने के बाद लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सदन को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया था। इससे पहले 31 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद में अपने अभिभाषण के साथ बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत की थी। अब बजट सहित सरकार द्वारा प्रस्‍ताव अन्‍य विधेयकों पर सदन में बहस और मतदान होगा। इसलिए कांग्रेस ने पार्टी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी कर दिया है। पार्टी ने व्हिप एनआरसी बिल पर बहस और मतदान के मद्देनजर जारी किया है।