
घर-घर पहुंचकर चलाएंगे अभियान
CG Election 2023 : विधानसभा चुनाव से पहले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 50 लाख घरों तक पहुंचकर सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का लक्ष्य रखा है। इसके लिए जुलाई के दूसरे पखवाड़ा से भूपेश है, तो भरोसा है अभियान की शुरुआत होगी। (CG Politics News) युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने पत्रकारवार्ता में बताया कि इस अभियान के पहले दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर में पांच घरों में जाकर शासकीय योजना की जानकारी दे सकते हैं।
CG Politcs News : युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि यह अभियान प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में चलेगा। इसके तहत घर-घर जाकर राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में पम्पलेट बांटा जाएगा। (politics news) साथ ही हितग्राहियों से ऑफलाइन एवं ऑनलाइन के माध्यम से फीड बैक भी लेंगे। (political news) इस दौरान प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला व मीडिया संयोजक तुषार गुहा भी मौजूद थे।
90900-29090 पर मिस कॉल से मिलेगी योजना की जानकारी
CG Assembly Election 2023 : अभियान के लिए युवा कांग्रेस ने रजिस्ट्रेशन कॉल नंबर भी जारी किया है। 90900-29090 नम्बर पर मिस कॉल कर छत्तीसगढ़ की जनता अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती है। (cg politics news) इससे आने वाली जो भी योजनाएं रहेंगी उसके बारे में जनता को पूरी जानकारी मिलेगी। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल की जाएगी।
लक्ष्य अधूरा, भाजपा ने 18 तक बढ़ाया संपर्क अभियान
CG Assembly Election 2023 : भाजपा ने जून में एक माह तक महासंपर्क अभियान चलाया था। इसके तहत हर क्षेत्र के प्रतिष्ठि परिवारों के यहां जाकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को मुलाकात करनी थी। (cg political news) इसके बावजूद भाजपा के नेता तय समय में अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर सके। इसके देखते हुए इस महासंपर्क अभियान को 18 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इसे लेकर पिछले दिनों प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने जिन नेताओं को संपर्क से समर्थन और घर-घर संपर्क अभियान की जिम्मेदारी दी गई है, उनकी वर्चुअल बैठक ली। (politics news today) बैठक में जो नेता लक्ष्य से पीछे हैं, उसे पूरा करने की नसीहत दी गई। ताकि प्रधानमंत्री मोदी की रायगढ़ में होने वाली सभा से पहले महासंपर्क अभियान के सभी सेगमेंट को पूरा भाजपा के पक्ष में सियासी माहौल बना सके।
यह भी पढ़े : सरकार का कैशलैस योजना, अब मुफ्त में होगा इलाज और सर्जरी, इन खर्चो से होगी बचत
200 प्रतिष्ठित परिवारों से करना है मुलाकात
CG Assembly Election 2023 : अभियान के तहत नेताओं को एक-एक विधानसभा क्षेत्र के करीब 200 प्रतिष्ठित परिवारों से मुलाकात करनी है। इसके अलावा पूरे विधानसभा क्षेत्र के व्यापारियों, उद्योगपतियों, समाज के प्रमुख व्यक्तियों, युवाओं, महिलाओं से मुलाकात कर संपर्क से समर्थन जुटाना है। (cg politics news today) इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धि और राज्य सरकार की नाकामी बताने के लिए प्रदेश के करीब 40 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Updated on:
12 Jul 2023 02:55 pm
Published on:
12 Jul 2023 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
