12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Politics : राहुल गांधी के बिलासपुर दौरे पर BJP ने किया तीखा हमला, बोले – चुनावी फायदे के लिए आए छत्तीसगढ़

CG Election 2023 : राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भाजपा ने सियासी हमला बोला है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Politics : राहुल गांधी के बिलासपुर दौरे पर BJP ने किया तीखा हमला

CG Politics : राहुल गांधी के बिलासपुर दौरे पर BJP ने किया तीखा हमला

रायपुर। CG Election 2023 : राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भाजपा ने सियासी हमला बोला है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होेने आए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, इस बार छत्तीसगढ में परिवर्तन होना तय है। पूरे प्रदेश में विकास रूक चुका है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज रायपुर में.. इन जगहों पर करेंगे रोड शो, 3 केंद्रीय मंत्री भी शामिल

CG Election 2023 : किसानों के साथ वादा खिलाफी की गई है। जितना भी काम किया है सिर्फ केंद्र की फंडिंग से काम होता है। छत्तीसगढ में भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी क्या कहते हैं उन्हें खुद नहीं पता होता है। उन्हें छत्तीसगढ़ से, भारत से कोई लेना देना नहीं है।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : भाजपा के चुनावी उम्मीदवारों का अब खत्म होगा इंतजार, दूसरी लिस्ट की गोपनीय रिपोर्ट तैयार...

CG Election 2023 : वे सिर्फ चुनावी फायदे के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वहीं भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन ने कहा, राहुल गांधी के दौरे पर मैं सवाल करना चाहता हूं। पिछले चार साल से आपने लाखों गरीबों का आवास छीना है और अब चुनावी समय पर पैसे बांटकर अपनी गलतियों को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी उन गरीबों से बात करें जो पिछले चार सालों से खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं। जनता सब देख रही है।