
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (Photo-IANS)
Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार को विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में डिप्टी सीएम समेत पांच लोगों की मौत हो गई। अजित पवार के निधन के बाद देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार की पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़णवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी मौजूद हैं, और दोनों उदास नजर आ रहे हैं।
वहीं अजित पवार की पत्नी हाथ जोड़े बैठी है। सुनेत्रा के एक तरफ देवेंद्र फडणवीस और दूसरी तरफ राज्यपाल आचार्य देवव्रत को देखा जा सकता है।
बता दें कि सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी CM एकनाथ शिंदे अजित पवार को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बारामती के विद्या प्रतिष्ठान पहुंचे। इस दौरान महाराष्ट्र के गवर्नर आचार्य देवव्रत भी श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद थे।
डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान क्रैश में मौत के बाद परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार रो पड़ीं। वहीं अजित पवार की बहन सुप्रिया सुले भी दुखी नजर आई।
अजित पवार की मौत ने न सिर्फ BJP की अगुवाई वाली राज्य गठबंधन सरकार में खालीपन पैदा कर दिया है, बल्कि NCP के भविष्य पर भी साया डाल दिया है। PTI ने राजनीतिक जानकारों के हवाले से कहा कि अजित पवार की मौत के बाद NCP को लीडरशिप के संकट का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि कोई साफ़ सेकंड-इन-कमांड नहीं है।
वहीं अब इस बात की भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या NCP, शरद पवार की लीडरशिप वाली NCP (SP) के साथ फिर से मिल सकती है।
बता दें कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का गुरुवार को सुबह 11 बजे बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में अंतिम संस्कार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
Updated on:
28 Jan 2026 06:21 pm
Published on:
28 Jan 2026 06:21 pm
