Deepak Baij attacked BJP: भाजपा की पत्रकारवार्ता के जवाब में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, आवास न्याय योजना का विरोध भाजपा की गरीब विरोधी सोच को उजागर करता है।
रायपुर। Deepak Baij attacked BJP: भाजपा की पत्रकारवार्ता के जवाब में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, आवास न्याय योजना का विरोध भाजपा की गरीब विरोधी सोच को उजागर करता है। भाजपा की केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के 7 लाख आवासहीनों को जबरिया रोक रखा है। उनको स्वीकृति नहीं दी जा रही थी, भाजपा की उसी गरीब विरोधी सोच के कारण भूपेश सरकार ने (BJP Hindi News) आवास न्याय योजना शुरू की।
Deepak Baij attacked BJP: प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कहा, इस योजना में 2011 की सर्वे सूची के अलावा 47 हजार नए लोगों को भी आर्थिक गणना करवा कर जोड़ा गया है। उन्होंने कहा, 7 लाख से अधिक गरीबों को मकान दिया गया तो भाजपा के पेट मे दर्द क्यों हो रहा है? भाजपा के 9 सांसदों ने पीएम आवास के शेष हितग्राहियों को आवास दिलाने में रुचि क्यों नही दिखाई? भूपेश सरकार में पौने 5 साल में कुल 14 लाख 38 हजार 823 मकान स्वीकृत हुए जबकि रमन सरकार में मात्र 2 लाख 37 हजार मकान स्वीकृत हुए थे।