राजनीति

एग्जिट पोल के नतीजों के बाद भी चंद्रबाबू नायडू को जीतने पर हजार प्रतिशत भरोसा लेकिन चुनाव आयोग पर उठाया सवाल

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को जीत पर हजार प्रतिशत भरोसा एक्जिट पोल के नतीजों में वाईएसआर कांग्रेस के जीतने का अनुमान कुछ लोग असमंजस फैलाने के लिए माइंड गेम्स खेल रहे हैं: नायडू

2 min read
May 20, 2019
एग्जिट पोल के नतीजों के बाद भी चंद्रबाबू नायडू को जीतने पर हजार % भरोसा लेकिन चुनाव आयोग पर उठाया सवाल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण के मतदान संपन्न होने के बाद रविवार शाम को आए एक्जिट पोल ( Exit Poll ) ने कई पार्टियों की उम्मीदें बढ़ा दीं हैं, तो वहीं कई दल चिंता में हैं। हालांकि, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को एक्जिट पोल के नतीजों से फर्क नहीं पड़ता है। तभी, एक्जिट पोल के नतीजों में वाईएसआर कांग्रेस ( YSR-Congress ) पार्टी के सत्ता में आने के अनुमान के बावजूद TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को भरोसा जताया कि उनकी तेलुगू देशम पार्टी राज्य में सत्ता में बरकरार रहेगी।

10 सीटों पर कब्जा जमाएगी TDP: चंद्रबाबू नायडू

TDP नेताओं के साथ टेली-कांफ्रेंस में बात करते हुए नायडू ने दावा किया कि राज्य में पार्टी की जीत को कोई भी रोक नहीं सकता। उनका मानना है कि 175 सदस्यीय विधानसभा में TDP 110 सीटों पर कब्जा जमाने में कामयाब होगी। नायडू ने कहा, 'हम 120-130 सीटें भी जीत सकते हैं।' इसके साथ ही TDP प्रमुख को राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से 18-20 सीटों पर जीत दर्ज करने का भरोसा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग असमंजस फैलाने के लिए माइंड गेम्स खेल रहे हैं।

'एक्जिट पोल कई बार गलत साबित हुए हैं'

दूसरे ओर अधिकतर एक्जिट पोल्स में रविवार को अनुमान लगाया गया है कि आंध्रप्रदेश में 110-130 सीट के साथ YSR-Congress सत्ता में आएगी। हालांकि, पूर्व सांसद एल राजागोपाल समेत तीन एक्जिट पोल्स ने तेदेपा की जीत का अनुमान लगाया है। नायडू ने रविवार देर रात ट्वीट कर कहा कि इस बार फिर एक्जिट पोल राज्य के लोगों की नब्ज पकड़ने में नाकामयाब रहे। नायडू ने इस पर कहा, 'एक्जिट पोल कई बार गलत साबित हुए हैं और जमीनी हकीकत से काफी अलग रहे हैं। आंध्रप्रदेश में निस्संदेह तेदेपा सरकार बनेगी और हमें भरोसा है कि गैर-भाजपा पार्टियां केंद्र में गैर-भाजपा सरकार बनाएंगी।'

इसके साथ ही नायडू ने चुनाव आयोग पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा, 'मतगणना प्रक्रिया में कई तरह की दिक्कतें हैं। आयोग को इन पर कार्रवाई करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। कई जगह से EVM में गड़बड़ की खबरें आ रही हैं। प्रिंटरों के प्रभावित होने की भी अफवाहें फैल रही हैं। ऐसे में आयोग को इस पर कार्रवाई करना चाहिए।' नायडू ने कहा 'आयोग ने शक की गुंजाइश दी है।'

Published on:
20 May 2019 02:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर