इतना ही नहीं शहर के विभिन्न स्थानों पर 10 हजार बिस्तर क्षमता के कोविड केयर सेंटरों की स्थापना की गई है और रोगों को लाने ले जाने के लिए 400 एम्बुलेंस की सेवाएं उपलब्ध करवाई गई है। मुख्यमंत्री ने लोगों का आत्म विश्वास बढ़ाते हुए कहा कि कोरोना पर नियंत्रण तथा उपचार के लिए जो कुछ संभव है वह सब कुछ किया गया है।