शराबबंदी को मजबूती देने के लिेए खर्च होंगे 840 करोड़ रुपए
कैबिनेट ने उन लोगों के लिए इस योजना की शुरूआत की है, जो ताड़ी और देशी शराब उत्पादन में पारम्परिक तरीके से जुड़े थे। उनके जीवकोपार्जन के लिए बकरी पालन, कुकुट पालन, भेंड पालन जैसी योजना चलायी जाएगी। इसके लिए अगले तीन साल में 840 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कैबिनेट से मिली 15 एंजेंडों पर सरकार पर 733 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। बैठक के बाद कैबिनेट में लिये गये सभी विशेष निर्णयों की जानकारी कैबिनेट विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह ने सूचना भवन में पत्रकारों को दी।