
भ्रष्ट अधिकारियों के लिए सीएम धरने पर बैठ जाए इससे शर्मानाक कुछ नहीं, ममता को पद छोड़ देनी चाहिए- योगी आदित्यनाथ
कोलकाता: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान बंगाल में सियासी घमासान पर योगी ने ममता सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी। योगी आदित्य नाथ ने कहा कि ममता बनर्जी आखिर चिटफंड घोटाले में भ्रष्ट अधिकारियों को क्यों बचाना चाहती है। इससे शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता कि एक मुख्यमंत्री भ्रष्ट अधिकारी को लेकर धरने पर बैठ जाए। इससे साबित हो गया है कि प बंगाल सरकार को लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं है। यह सरकार मुहर्रम की अनुमति देती है और दुर्जा पूजा पर रोक लगाती है यह समझ से परे हैं। योगी आदित्यनाथ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में बदलाव से बंगाल अछूता रह गया । बंगाल सरकार ने मोदी जी की योजना को लागू नहीं किया। ममता बनर्जी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
योगी के हेलीकॉप्टर को उतरने की इजाजत नहीं
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ममता का तानाशाही रवैया अब ज्यादा नहीं चलने वाला है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुरुलिया में रैली थी। लेकिन बंगाल सरकार ने हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए इजाजत नहीं दी । जिसके बाद योगी हेलीकॉप्टर से झारखंड पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग के जरिए बंगाल के पुरुलिया पहुंचे। योगी आदित्यनाथ झारखंड के बोकारो होते हुए सड़क मार्ग से पुरुलिया पहुंचे और वहां सभा को संबोधित करते हुए बंगाल सरकार को आड़े हाथ लिया।
शाहनवाज हुसैन को रैली करने से मना किया गया
बता दें कि 5 फरवरी को भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन की भी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रैली प्रस्तावित थी, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई। यहां तक कि शाहनवाज हुसैन रैली स्थल तक पहुंच भी गए, बावजूद इसके उन्हें रैली नहीं करने दी गई। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें रैली करने से मना कर दिया।
Updated on:
05 Feb 2019 07:29 pm
Published on:
05 Feb 2019 05:39 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
