1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2014 में 414 रुपए में मिलने वाला गैस सिलेंडर अब 1000 के पार, कांग्रेस का तंज- भाजपा मालामाल, जनता बेहाल

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत आज फिर से 50 रुपए बढ़ाई गई है। इस मूल्यवृद्धि को लेकर कांग्रेस, राजद, आप सहित अन्य राजनीतिक दलों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर करारा तंज कसा है।

2 min read
Google source verification
gas_cylinder_hike_.jpg

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत आज फिर से बढ़ाई गई है। 14.2 किलोग्राम वाल घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही गैस सिलेंडर की कीमत अब 1000 के पार पहुंच गई है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि और परेशानी में डालने वाला है। गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि पर कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया सामने आई है। जिसमें इस मूल्यवृद्धि को लेकर सरकार पर तंज कसा गया है।

कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी और राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक के बाद एक तीन ट्वीट करते हुए सरकार पर मूल्यवृद्धि को लेकर तंज कसा है। अपने पहले ट्वीट में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने लिखा कि मोदी सरकार में रसोई का चूल्हा, महंगाई की आग से जल रहा है। आज सुबह महंगाई की एक और किस्त- घरेलू गैस सिलिंडर LPG के दाम भी आज 50 और बढ़ गए। 22 मार्च को भी 50 रुपए बढ़ाए थे, 45 दिन में LPG सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए की वृद्धि हुई है।

अपने दूसरे ट्वीट में रणदीप सिंह सुरेजवाला ने लिखा कि भाजपा मालामाल, जनता बेहाल, भाजपा राज में सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर ढाई गुणा हो चुका है, रसोई गैस की मध्यम व गरीब की पहुंच से बाहर हो चुकी है। 2014 से तुलना करते हुए उन्होंने लिखा कि मई 2014 - गैस सिलेंडर 414 रुपए में था, आज 999.50 हो गया है। इस बीच घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 585.5 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। हमारी मांग है की सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमतों को 2014 के स्तर पर लाया जाए। कमर्शियल सिलिंडर के दाम भी 60 दिन में 457.50 रुपए बढ़ गए।

वहीं अपने तीसरे ट्वीट में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक डाटाशीट शेयर करते हुए लिखा कि मोदी सरकार ने गैस सब्सिडी को खत्म करके गरीब व मध्यम वर्ग पर कुठाराघात किया है। 2012-13 में कांग्रेस सरकार में LPG सब्सिडी 39,558 करोड़ थी, 2013-14 में कांग्रेस सरकार ने 46,458 करोड़ गैस सब्सिडी दी, जिसे मोदी सरकार ने 2015-16 में 18 करोड़ और 2016-17 से जीरो कर दिया।

यह भी पढ़ेंः LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की फिर बढ़ोतरी, अब इतनी होगी नई कीमत

आप और राजद ने भी सरकार पर कसा तंज

वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पोस्ट करते हुए तंज कसा कि LPG Gas की क़ीमत 70 साल में 0400 तक पहुंची थी, वो अब 1000 में मिल रही है। तो मित्रों बताओ, जो 70 साल में नहीं हुआ वो Modi ने 7 साल में किया कि नहीं किया? राष्ट्रीय जनता दल ने लिखा कि घरेलू गैस सिलेंडर 50 और महंगा हुआ। गरीब भारतीयों के घर गैस का चूल्हा जले या मिट्टी का, साहब को इससे क्या! उनका मतलब 'उज्ज्वला' के नाम पर वोट लेने से था, सो पूरा हो गया।

यह भी पढ़ेंः Record Price of Gas Cylinders : घरेलू गैस सिलिंडर के दाम पहली बार 1000 रुपए प्रति सिलिंडर के पार

Story Loader