
कांग्रेस महासचिवों की बैठक के बाद प्रियंका गांधी बोलीं- पार्टी की अपेक्षाओं पर खरी उतरूंगी
नई दिल्ली: कांग्रेस मुख्यालय में महसचिवों और प्रदेश प्रभारियों की जारी बैठक खत्म हो गई। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने बड़ा बयान दिया। प्रियंका ने कहा कि वो पार्टी की अपेक्षाओं और उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतरेंगी। हालांकि उन्होंने कहा कि उनके पास चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी है। जिसे भलीभांती पूरी की जाएगी।
राहुल गांधी ने महासचिवों के साथ की बैठक
मिशन लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी चुनावी मोड में आ गई है। गुरुवार को कांग्रेस महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की बैठक हुई है। बैठक में हाल ही में महासचिव बनीं प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे । ये पहली बार है जब प्रियंका पार्टी की किसी आधिकारिक बैठक में शिरकत की ।
मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी
गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को अड़े हाथों लिया। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि किसी भी देश के पीएम को तोड़ने वाला नहीं, जोड़ने वाला होना चाहिए, नहीं तो ऐसे पीएम को हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी जी हमसे 10 मिनट भी चर्चा नहीं कर सकते वह भाग जाएंगे, वह डरपोक आदमी हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरएसएस पर जमकर निशाना साधा।
बैठक में ये नेता हुए शामिल
बैठक में कांग्रेस के कई नेता मौजूद बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, केसी वेणुगोपाल, समेत कई पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
Updated on:
08 Feb 2019 08:00 am
Published on:
07 Feb 2019 08:25 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
