30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केरल में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता ने थामा भाजपा का दामन

केरल में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका प्रियंका की रैली के बीच दिग्गज ने छोड़ी पार्टी भाजपा के खेमे में खुशी की लहर

less than 1 minute read
Google source verification
bjp

केरल में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता ने थामा भाजपा का दामन

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में अहम योगदान रखने वाले केरल में शनिवार को दिन काफी दिलचस्प रहा। एक तरफ जहां राहुल गांधी की सीट पर प्रचार करने के लिए बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोर्चा संभाला तो दूसरी तरफ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रोड शो के जरिये पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। लेकिन इस बीच जो बड़ा घटनाक्रम हुआ वो ये कि कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस के सांसद एस कृष्ण कुमार पार्टी का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।

चुनाव आयोग का डंडा, बायोपिक के बाद अब पीएम मोदी की वेब सीरीज पर भी लगा बैन


कोल्लम से कांग्रेस के पूर्व सांसद एस कृष्ण कुमार शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए। दिल्ली स्थिति भाजपा के मुख्यालय में पार्टी के प्रवक्ता शहनबाज हुसैन ने एस किशन कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

भाजपा का दामन थामते ही कृष्ण कुमार के सुर भी बदल गए। उन्होंने पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करना ही अपनी बाकी जिंदगी का लक्ष्य बताया। कुमार ने कहा कि, देश के लोग नरेंद्र मोदी को ना केवल 5 साल के लिए, बल्कि दस साल के लिए जनादेश देना चाहिए। इतने समय में वह राष्ट्र का आधुनिकीकरण कर पाएंगे और देश को आगे लेकर जाएंगे।


आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में दो चरणों का मतदान हो चुका है। केरल की सभी 20 सीटों पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव के कुछ दिन पहले ही कांग्रेस में राज्य में बड़ा झटका लगा है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.