30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल चुनाव को लेकर चुनाव आयोग से मिला BJP का प्रतिनिधिमंडल, TMC पर लगाया चुनाव हाईजैक करने का आरोप

Election news: BJP ने आरोप लगाया कि राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में मतदाताओं के बीच डर और दबाव का माहौल बनाया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Bharatiya Janata Party petition Election Commission, Election Commission of India Bengal elections, Mamata Banerjee TMC allegations, Trinamool Congress election hijack claims,

चुनाव आयोग से मिला बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल (Photo-ANI)

Bengal Assembly Election: बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। सोमवार को बीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलकर एक याचिका सौंपा है। बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने ममता बनर्जी की टीएमसी पर पश्चिम बंगाल चुनाव को हाईजैक करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि घर-घर जाकर लोगों को ममता बनर्जी डरा रही है।

लोगों को डराया जा रहा- बीजेपी

मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने के बाद बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र को पूरी तरह कब्जे में लेने और मतदाताओं को उनके अधिकार से वंचित करने की कोशिश हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में मतदाताओं के बीच डर और दबाव का माहौल बनाया जा रहा है। रिजिजू ने कहा कि लोगों को घर-घर जाकर धमकाया जा रहा है और बीजेपी को वोट देने वालों को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है।

अधिकारियों पर लगाया आरोप

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों पर भी टीएमसी कार्यकर्ता की तरह काम करने का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए अधिकारी टीएमसी कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहे हैं। 

निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चुनाव आयोग से प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों की तरह मसल पावर और डर के दम पर जीत नहीं होनी चाहिए। लोकतंत्र में हर मतदाता को अपनी इच्छा से वोट देने का अधिकार है।

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने बीजेपी की चिंताओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिया है।

प्रदेश में बीजेपी की होगी जीत

वहीं बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में भगवा की सुनामी है। कमल खिलेगा और पीएम नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से हमारी सरकार बनेगी। यह सरकार भारतीय संस्कृति, सनातन संस्कृति और विकास पर काम करेगी।

दो चरणों में होगा मतदान

बंगाल में 294 विधानसभा सीटें हैं। इन सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। 4 मई को विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा।