25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस का बड़ा बयान, टीएमसी के साथ कोई भी पार्टी नहीं चाहती गठबंधन करना

कांग्रेस ने अचानक ममता बनर्जी को बड़ा झटका दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 9 Feb 2019, 5:46 PM IST

mam

कांग्रेस का बड़ा बयान, टीएमसी के साथ कोई भी पार्टी नहीं चाहती गठबंधन करना

नई दिल्ली। पिछले एक हफ्ते से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चर्चा में हैं। कोलकात पुलिस कमिश्नर और सीबीआई के बीच शुरू हुए विवाद ने राजनीतिक रूप धारण किया और ममता बनर्जी धरने पर बैठ गई हैं। इस दौरान ममता ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर बोला। इतना ही नहीं ममता के समर्थन में पूरा विपक्ष एकजुट हो गया। वहीं, अब कांग्रेस ने टीएमसी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

ममता को कांग्रेस का बड़ा झटका

बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सोमेंद्र नाथ मित्रा ने कहा कि टीएमसी के साथ कोई भी पार्टी गठबंधन नहीं करना चाहता है। मित्रा ने कहा कि राहुल जी का कहना है कि अगर गठबंधन होगा तो वह गरिमा के साथ ही होगा, नहीं तो किसी के भी साथ नहीं होगा। बता दें कि इसके पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की इकाई से अपने संगठन को मजबूत करने और लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने के लिए तैयार होने के लिए कहा था। कांग्रेस के इस बयान से टीएमसी को बड़ा झटका लगा है। साथ ही कांग्रेस ने गठबंधन को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।

टीएमसी के साथ कोई नहीं करना चाहता है गठबंधन- कांग्रेस

गौरतलब है कि जब ममता बनर्जी सीबीआई विवाद को लेकर धरने पर बैठीं थी, उस वक्त राहुल गांधी ने उनका समर्थन किया था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी के बीच गठबंधन हो सकता है। अब देखना यह है कि टीएमसी के साथ कोई पार्टी गठबंधन करती है या फिर ममता अकेले चुनाव लड़ती है। लेकिन, धीरे-धीरे बंगाल का मामला दिलचस्प होता जा रहा है। इतना ही कयास लगाया जा रहा है कि इस विवाद में भाजपा को बड़ा फायदा हो सकता है।