6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का बड़ा बयान, बीजेपी भारत रत्न के लिए गोडसे का नाम भी आगे कर देगी

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का बीजेपी पर तंज भारत रत्न के लिए बीजेपी आगे बढ़ा सकती है नाथूराम गोडसे का नाम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Kanojia

•

Updated: 16 Oct 2019, 4:43 PM IST

rashid.jpg

,,

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक दलों के नेताओं की बयानबाजी भी चरम पर है। बीजेपी की ओर से मंगलवार को जारी किए गए अपने घोषणा पत्र में विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न देने की घोषणा करने के बाद अब इस मामले पर राजनीति शुरू हो गई है।

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने बुधवार को बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि ऐसा ही होता रहा तो अगली बार हो सकता है कि नाथूराम गोडसे का नाम आगे कर दिया जाए।

राशिद अल्वी ने कहा 'सभी लोग सावरकर के इतिहास को जानते हैं।

मौसम की बदल रही है चाल, देश के इन राज्यों में अगले एक हफ्ते तक ऐसा रहा मौसम का हाल

सावरकर पर गांधी की हत्या का आरोप था।

उन्हें सबूतों के अभाव में छोड़ दिया गया था। लेकिन अब ये सरकार कह रही है कि वे सावरकर को भारत रत्न देंगे। मुझे डर है कि अगली पंक्ति में गोडसे हो सकता है।'

अल्वी ने अयोध्या राम मंदिर मुद्दे पर भी बयान दिया।

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले का पालन करेंगे और आशा व्यक्त की कि देश इस निर्णय का स्वागत करेगा, चाहे वह जो भी हो।