11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर हमला, ‘इन्होंने देश व देशवासियों पर जंग छेड़ दी है’

पीएम मोदी और अमित शाह को बताया अस्थिरता-हिंसा फैलाने का सूत्रधार। सीएए के विरोध में चार लोगों की मौत पर सरकार को घेरा। शासन देने में मोदी सरकार को पूरी तरह फेल बताया।

less than 1 minute read
Google source verification
आज Sonia Gandhi करेंगी Parliament Strategic Group बैठक की अध्‍यक्षता, संसदीय सत्र पर होगी चर्चा

आज Sonia Gandhi करेंगी Parliament Strategic Group बैठक की अध्‍यक्षता, संसदीय सत्र पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया। सोनिया ने एक बयान में कहा, "मोदी सरकार ने देश व देशवासियों पर जंग छेड़ दी है। मोदी सरकार हिंसा व बंटवारे की जननी बन गई है। सरकार ने देश को नफरत के माहौल में धकेल दिया है और यह युवाओं के भविष्य को आग में झुलसा रही है।"

उन्होंने अपने बयान में कहा, "सरकार खुद राजनीति खेल रही है। असम, त्रिपुरा और मेघालय जल रहे हैं। अकेले असम में पुलिस की गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली से लेकर बंगाल तक चारों तरफ हिंसा और विरोध भड़का हुआ है। पूर्वोत्तर में जाने का गृह मंत्री में साहस नहीं है।"

कांग्रेस प्रमुख ने यह भी कहा कि मोदी सरकार की मंशा साफ है-देश में अस्थिरता फैलाओ व देश में हिंसा फैलाओ।

सोनिया की यह प्रतिक्रिया दिल्ली पुलिस द्वारा जामिया मिलिया इस्लामिया के परिसर में छात्रों पर कार्रवाई करने के एक दिन बाद आई है। पुलिस व छात्रों के बीच गतिरोध में कई छात्र व पुलिस कर्मी घायल हो गए। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पुलिस अत्याचारों को लेकर इंडिया गेट पर धरना प्रदर्शन किया।