10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हम मस्जिद बनाने वालों के साथ नहीं बैठेंगे’, कोलकाता में अमित शाह ने हुमायूं कबीर की वीडियो को लेकर दी प्रतिक्रिया

Amit Shah News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आप शायद ममता बनर्जी की काबिलियत से अनजान हों, वह ऐसे 2000 वीडियो बना सकती हैं।

2 min read
Google source verification
Amit Shah

अमित शाह ने हुमायूं कबीर के वायरल वीडियो पर दी प्रतिक्रिया

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर की कथित वीडियो वायरल पर राजनीति तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि वे बीजेपी नेताओं के साथ 1000 करोड़ की डील पर चर्चा कर रहे हैं। इस पर अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस वीडियो को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है कहा कि बीजेपी का कभी हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ गठबंधन नहीं हो सकता है।

क्या बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आप शायद ममता बनर्जी की काबिलियत से अनजान हों, वह ऐसे 2000 वीडियो बना सकती हैं। हुमायूं कबीर और BJP साउथ पोल और नॉर्थ पोल की तरह हैं, हम कभी एक नहीं हो सकते। हम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने वालों के साथ बैठने के बजाय अगले 20 साल तक अपोजिशन में बैठना पसंद करेंगे।

मालदा की घटना पर दी प्रतिक्रिया

इस दौरान उन्होंने मालदा की घटना पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग ने इस पर संज्ञान लिया है और यह पक्का किया है कि इस बार चुनाव बिना किसी डर के हों,  BJP के कार्यकर्ता भी बिना किसी डर के चुनाव के लिए तैयार हैं।

अमित शाह ने कहा कि हम राजनीतिक हिंसा के सभी मामलों की जांच के लिए एक रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज की अगुवाई में एक कमीशन बनाएंगे, चाहे किसी भी पार्टी को निशाना बनाया गया हो और यह पक्का करेंगे कि हर मामले को उसके लॉजिकल नतीजे पर पहुंचाया जाए। भ्रष्टाचार, राजनीतिक हिंसा और कानून-व्यवस्था की बहाली पर बात करने के लिए तीन व्हाइट पेपर पेश किए जाएंगे।

वायरल वीडियो पर हुमायूं कबीर ने दी प्रतिक्रिया

वहीं अपने वायरल वीडियो पर जनता उन्नयन पार्टी के फाउंडर हुमायूं कबीर ने कहा कि 19 दिसंबर का एक वीडियो 8 अप्रैल को वायरल किया जा रहा है। CM ममता बनर्जी इतने दिन क्या कर रही थीं? मैं उन्हें हाई कोर्ट में जवाब दूंगा। ममता बनर्जी के BJP और RSS से अच्छे रिश्ते हैं। वे सब मिलकर मेरे खिलाफ यह कर रहे हैं।

AIMIM के उनकी पार्टी से गठबंधन वापस लेने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में उनसे पूछिए। मुझे कुछ नहीं कहना है।