
नई दिल्ली। रविवार को पूरा देश 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा था। विदेशी मेहमानों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) गणतंत्र दिवस कायक्रम में थे। ठीक उसी समय कांग्रेस (Congress) देश के पीएम को भारत के संविधान की प्रति भेजने की तैयारी में जुटी थी। इस बात की जानकारी कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट कर सभी को दी।
इस ट्वीट के जरिए ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से ऑनलाइन संविधान की प्रति खरीदने का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है कि प्रिय प्रधानमंत्री, संविधान की प्रति जल्द आप तक पहुंच रही है। जब आपको देश को बांटने से समय मिल जाए तो कृपया इसे पढ़ें। इसके साथ ही कांग्रेस ने कई ट्वीट कर संविधान के कई अनुच्छेदों का भी जिक्र किया।
कांग्रेस ने अपने ट्वीट में नसीहत भरे लहजे में पीएम मोदी को अहसास कराने की कोशिश की है कि देश का संविधान प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की सुरक्षा और उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है। ये संविधान ही है जो न्यायिक प्रक्रिया की महत्ता तय करता है। एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि हमारा संविधान थोपने वाले विचारों को प्रश्रय नहीं देता है। देश के नागरिकों को अपनी सुविधानुसार धर्म को मानने का अधिकार है। उन्हें खास धर्म व विचार मानने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। कांग्रेस ने आगे लिखा कि देश वही महान होता है जहां सद्भावनापूर्ण और भेदभाव रहित समाज का निर्माण हो।
कांग्रेस ने पीएम मोदी को नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को ध्यान में रखकर भारत के संविधान की प्रति भेजी है। शाहीन बाग में एक महीने से ज्यादा वक्त से संशोधित कानून के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में मुख्यतः मुस्लिम महिलाएं शामिल हैं। एक तरफ महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी हैं कि जब तक केंद्र सरकार CAA को वापस नहीं ले लेती तब तक वह धरनास्थल से नहीं हटेंगी।
Updated on:
27 Jan 2020 03:44 pm
Published on:
27 Jan 2020 11:00 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
