नई दिल्ली। कोरोना वायरस (coronavirus outbreak) का असर भाजपा दफ्तर पर भी दिखाई देने लगा है। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय को 31 मार्च तक आम लोगों लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। यहां आने-जाने वाले की थर्मल स्कैनिंग और सेनिटाइजेशन की जा रही है। साफ-साफ निर्देश दिया गया है की जब तक जरूरत न हो, दफ्तर में लोगों को प्रवेश ना दिया जाए। हर जाने आने वालों की सघन जांच हो, चाहे वह पदाधिकारी हो या आम कार्यकर्ता।