5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई खत्म, अध्यक्ष पद के लिए होगी चुनाव की घोषणा

सोनिया गांधी की अध्‍यक्षता में आज कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक सम्पन्न हो गई। इस बैठक में पाँच राज्यों में पार्टी की हार की समीक्षा की गई। इस बीच अटकलों ने जोर पकड़ा कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी अपने पदों से इस्तीफा दे सकती हैं। पर क्या है इसकी पूरी सच्चाई? क्या गांधी परिवार से छीना जाएगा नेतृत्व?

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Mar 13, 2022

meeting.jpg

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद सोनिया गांधी की अध्यक्षता में रविवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। इस बैठक को लेकर अटकलें थीं कि सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी दोनों ही अपने पदों से इस्तीफा दे सकते हैं और कोई नया चेहरा पार्टी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके लिए जल्द ही सोनिया गांधी घोषणा भी कर सकती हैं। हालांकि, इस बैठक के बाद ये साफ हो गया है कि फिलहाल गांधी परिवार के हाथ में ही कमान रहेगी, परंतु नए चेहरे को लेकर भी फैसला आ सकता है। इस बीच कांग्रेस के एक नेता ने ये भी हिंट दिया है कि राहुल गांधी एक बार फिर से पार्टी के अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।

दरअसल, इस बैठक के बाद कांग्रेस के कई बड़े नेताओं का ट्वीट सामने आया है जिसने इस बात पर बल दिया है कि राहुल गांधी एक बार फिर से पार्टी की कमान संभाल सकते हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद कर्नाटक के कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने राहुल गांधी को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, राहुल गांधी को तुरंत पूर्णकालिक भूमिका में कांग्रेस अध्यक्ष पद ग्रहण करना चाहिए। मेरे जैसे लाखों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की यही कामना है।"

इस बैठक से पूर्व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 'राहुल गांधी को अब पार्टी की बागडोर संभालनी चाहिए, और पंजाब में जो नुकसान हुआ था वो“अंदरूनी” कारणों से हुआ। गहलोत ने ये भी कहा कि 'तीन दशक हो गए गांधी परिवार से कोई भी न तो पीएम बना है और न ही मंत्री, कांग्रेस की एकता के लिए गांधी परिवार काफी महत्वपूर्ण है।'

इस बैठक के बाद शशि थरूर ने एक सफोटो शेयर कर ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने कॉंग्रेस के विधायकों की संख्या गिनाई है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 'कांग्रेस विपक्षी दल के तौर पर अब भी विश्वसनीय पार्टी है, ऐसे में पार्टी में सुधार और बदलाव की आवश्यकता है।'

शशि थरूर की टिप्पणी तब सामने आई है जब गांधी परिवार से असन्तुष्ट G-23 समूह ने अगले अध्यक्ष के लिए कथित तौर पर मुकुल वासनिक का नाम सामने रखा परंतु इस नाम को ठुकरा दिया गया। एक बार फिर से राहुल गांधी के ही नाम पर जोर दिया गया।