19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली विधानसभा चुनाव भाजपा का आखिरी दांव, प्रचार में उतारी सेलिब्रेटिज की टीम

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे

less than 1 minute read
Google source verification
 दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi assembly elections ) के प्रचार का आज आखिरी दिन है। यही वजह है कि भाजपा, कांग्रेस और आप समेत भी सभी राजनीतिक दल आज चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकेंगी।

राजनीतिक दलों की ओर से आज सुबह से शाम तक धुंआधार चुनाव प्रचार जारी रहेगा। दिल्ली में सत्तारूढ दल की कमान जहां खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Chief Minister Arvind Kejriwal ) संभाल रहे हैं, वहीं गांधी फैमिली भी कांग्रेस उम्मीदवारों के दिल्लीवासियों से वोट मांग रहे हैं।

भाजपा के लिए तो दिल्ली चुनाव जैसे प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।

दिल्ली चुनाव: जेपी नड्डा ने केजरीवाल को घेरा, याद दिलाया झुग्गी वालों को मकान देने का वादा

भाजपा चुनावी बाजी अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा ने जहां 200 से ज्यादा सांसदों को मिशन दिल्ली में लगाया है, वहीं पार्टी ने दिग्गज नेताओं से लेकर सेलिब्रेटिज और जानी मानी हस्तियों को चुनाव प्रचार में उतार दिया है।

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार रहे दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आज दोपहर 2 बजे मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे।

निरहुआ शाम 4 बजे छतरपुर में भी भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।

दिल्ली चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, राजनीतिक दलों ने झोंकी पूरी ताकत

भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी आज पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगी।

वह भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ ले यमुना विहार और शाहदरा में रोड शो करेंगी। जबकि WWE में भारत का परचम लहराने वाले भारतीय रेसलर 'द ग्रेट खली आज दिनभर चुनाव प्रचार में व्यस्त रहेंगे।

खली जहां सुबह 10 से शाम 3 बजे तक रोड शो करेंगे, वहीं एक के बाद एक कालकाजी विधानसभा, मालवीय नगर, महरौली और फिर मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में रोड शो निकालेंगे।