दिल्ली। आम आदमी पार्टी ( AAP ) के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Chief Minister Arvind Kejriwal ) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Union Home Minister Amit Shah ) को चुनौती दी है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने यह स्वीकार कर लिया है कि उनके पास सीएम पद के लिए कोई योग्य उम्मीदवार नहीं है। इसलिए अब ‘मैं अमित शाह से डिबेट के लिए आंमत्रित करता हूं’। केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह आएं और शाहीन बाग को लेकर उनके साथ डिबेट करें।